Bigg Boss Ott 2: एल्विश को आस- पास देख असुरक्षित महसूस करती हैं जिया, बोलीं- ये कुछ भी बोल सकता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 30, 2023, 12:26 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश यादव को लताड़ लगाई। सलमान की लताड़ के बाद एल्विश ने जिया और बेबिका से अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगी। जिया पूजा से कहती हैं कि एल्विश के आसपास होने से असुरक्षित महसूस करती हूं।

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में है। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) की क्लास लगाई। सलमान ने एल्विश को अपशब्द कहने के लिए लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोग खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कहते हैं और लड़की को गाली देते हैं। सलमान की बातें सुनकर एल्विश को अपनी गलती का एहसास होता है। सलमान एल्विश के साथ अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को भी उनका साथ देने के लिए डांट लगाते हैं।

सलमान के जाने के बाद जिया शंकर पूजा भट्ट से कहती हैं कि मुझे एल्विश को अपने आस-पास देखकर असुरक्षित महसूस होता है। जिया कहती हैं अगर एल्विश जानता है कि वो कैमरे के सामने ऐसी बात कर रहा है। तो वो बाहर पता नहीं कैसा इंसान होगा। जिया आगे कहती हैं वो अभिषेक को बता रहा था कि मैंने अपने चैनल पर कई लोगों को रोस्ट किया है।

End of Feed