Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक (Bigg Boss OTT 2 Family Week) चल रहा है। जहां सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने के लिए घर में एंट्री ले रहे हैं। इस बीच एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पिता ने भी घर में एंट्री ले ली है। हालांकि एल्विश को लग रहा था कि उनकी मां मिलने आने वाली हैं। घर में एंट्री के साथ एल्विश के पिता ने घर का माहौल ही बदल दिया है। एल्विश की तरह ही उनके पिता भी मूंह पर बोलने वाले व्यक्ति लग रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश के पिता मनीषा रानी को डांटते या कहें समझाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बातों ही बातों में मनीषा रानी को कन्फ्यूजिंग भी कह देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एल्विश के क्लोज न आने का हिदायत भी दी है।
Elvish Yadav Father and Manisha Rani
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: शराब पीकर सड़क पर पड़े हुए थे महेश भट्ट, बिग बॉस में एल्विश यादव को सुनाया किस्सा
मनीषा रानी ने एल्विश के पिता को बोला खडूस
एल्विश के पिता मनीषा रानी से कहते हैं, ‘ये प्यार, किस और हग करने का मजाक एक-दो बार ठीक लगता है, पर अब इन सब चीजों से बाहर निकलो। क्योंकि घर के बाहर भी एक दुनिया है। तुम्हें अपना स्टैंड क्लिर करना होगा।’ इस बीच एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान दोनों की बातचीत सुन रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि घर के बाहर तो एल्विश के पिता मनीषा की जमकर तारीफ करते थे, अब घर में घुसने के बाद अचानक उन्हें क्या हो गया है।
