Bigg Boss OTT 2 Ticket to Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 के टिकट टू फिनाले (Bigg Boss OTT 2 Ticket to finale week) की जंग शुरू हो गई है। टिकट टू फिनाले किन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स को ही मिल सकता है, इसके लिए बिग बॉस ने टीम भी बना दी हैं। बिग बॉस ने तीन-तीन कंटेस्टेंट्स की टोटल टीन टीम डिवाइड की हैं। टीम ए में अविनाश सचदेव, आशिका भाटिया और जाद हदीद मौजूद हैं, वहीं टीन बी में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और पूजा भट्ट। इसके साथ ही टीम सी में एल्विश यादव, बेबिका ध्रुवे और जिया शंकर शामिल हैं। अब खबर सामने आ रही है कि एल्विश यादव की टीम C ने टिकट टू फिनाले टास्क अपने नाम कर लिया है। जिसके साथ ही अभिषेक और मनीषा को तगड़ा झटका लगते हुए नजर आने वाला है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT 2 ticket to finale
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 : साबुन वाले पानी की हरकत पर शिव ठाकरे ने लगाई जिया शंकर को फटकार, कहा 'ट्रॉफी बाद में इंसानियत'...
एल्विश यादव की टीम ने जीता टिकट टू फिनाले
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, तभी से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। जिसे बिग बॉस के घर में भी हर कोई जानता है। अब खबर सामने आ रही है कि टीम सी (Team C) यानी एल्विश यादव, बेबिका ध्रुवे और जिया शंकर ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत कर, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनाले में जगह बना ली है, जिससे एल्विश यादव के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
