Bigg Boss OTT 2: फिनाले के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हान, VIDEO शेयर कर कहा- 'ट्रॉफी नहीं जीत..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 15, 2023, 08:44 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान बिग बॉस फिनाले के तुरंत बाद तबीयत बिगड़ते के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के फैंस ट्रॉफी हारने के बाद काफी निराश नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फुकरा इंसान से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस फिनाले के तुरंत बाद तबीयत बिगड़ते के चलते अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बिग बॉस के सेट से बिना किसी मीडिया परसन को इंटरव्यू दिए अभिषेक अपनी फैमिली के साथ अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अभिषेक अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। फैंस उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फुकरा भाई आपने ट्रॉफी नहीं जीती तो क्या हुआ आप हमारा दिल तो पहले ही जीत चुके हो। अभिषेक ने इस वीडियो में एल्विश यादव की जीत पर भी खुशी जताई है।

Abhishek malhan after bigg boss ott 2 finale

Abhishek malhan after bigg boss ott 2 finale

यह भी पढ़ें-

'सिस्टम जीत गया है भाई'

अभिषेक मल्हान ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी नहीं जीत पाया, लेकिन आप लोगों ने जो प्यार दिखाया, मुझे लगता नहीं कि मैं उतना डिजर्व करता हूं। मैं अभी बिग बॉस के सेट से वापस हॉस्पिटल आया हूं। मैं उन सभी मीडिया वाले लोगों से माफी मांगना हूं जिन्हें मैं इंटरव्यू नहीं दे पाया। जैसे ही मैं ठीक होता हूं, मैं जरूर अपनी फीलिंग्स बताउंगा। हां मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया, पर दो महीने तक मैंने अपना बेस्ट दिया। पर आप लोगों ने जो मुझे प्यार दिया वहीं मेरे लिए ट्रॉफी है। एल्विश को बधाई, सिस्टम..।

End of Feed