Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले 14 अगस्त 2023 को टेलीकास्ट किया जाएगा। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब आखिरी हफ्ता काफी जबरदस्त होने वाला है। अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी के लिए दो पक्के दोस्त अभिषेक और एल्विश (Elvish Yadav) आमने-सामने होने वाले हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड का प्रोमो इसी ओर इशारा कर रहा है। बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, इस प्रोमो में अभिषेक मल्हान, एल्विश के बारे में मनीषा रानी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक, मनीषा से कहते हैं कि उनके हिसाब से एल्विश यादव एक डिजर्विंग विनर नहीं है। उनके हिसाब से वह ही बिग बॉस जीतने चाहिए। अभिषेक का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: पूजा ने जिया से कही ये बात फूट-फुटकर रोने लगी एक्ट्रेस, कहा मेरे अंदर हिम्मत नहीं मैं उनको....
दुश्मन बनेंगे एल्विश-अभिषेक
बिग बॉस का नया प्रोमो देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों के बीच अब ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ने वाली है। अभिषेक, मनीषा से कहते हैं, 'मेरे हिसाब से एल्विश एंटरटेनिंग है, लेकिन गेम के हिसाब से जीरो है। मेरे हिसाब से मुझे ट्रॉफी जीतनी चाहिए।' इससे पहले के एपिसोड में अभिषेक ने कहा था कि अब ट्रॉफी जीतने के उनके चांस कम हो गए हैं।
