Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव के लिए अविनाश सचदेव से भिड़े अभिषेक मल्हान, फैंस बोले- ये है असली भाईचारा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 20, 2023, 02:14 PM IST

Bigg Boss Ott 2: घर में एल्विश यादव को तानाशाह बनाया जाता है। घरवालोंं को एल्विश के मुताबिक काम करना होता है। अविनाश कुछ भी करने से मना कर देते हैं। अविनाश के इस एटीट्यूड को देखकर अभिषेक मल्हान भड़क जाते हैं। अभिषेक के बार- बार समझाने के बावजूद अविनाश कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की बात कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स हर दिन नए रंग दिखाते हैं। घर में कंटेस्टेंट्स ने पहले हफ्ते से ही गेम खेलना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, बेबिका ध्रुवे और मनीषा रानी ट्रेंड कर रहे हैं। घर में एल्विश यादव ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। फैंस एल्विश और अभिषेक के भाईचारे को बेहद पसंद करते हैं।

बिग बॉस के घर में एल्विश यादव को तानाशाह बनाया जाता है। अविनाश सचदेव घर में एल्विश की बातों को मानने से इंकार कर देते हैं। इस बात पर अभिषेक मल्हान भड़क जाते हैं। अभिषेक कहते हैं कि तुम एल्विश की नहीं पूरे घरवालों की बेइज्जती कर रहे हो। हालांकि इस लड़ाई के दौरान एल्विश अभिषेक को बार-बार रोकने की कोशिश करते हैं। एल्विश के लिए अभिषेक का स्टैंड लेना फैंस को पसंद आ रहा है।

End of Feed