Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम को नई दिशा मिल रही है। वहीं आज 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस सप्ताह बिग बॉस के घर में जो कुछ भी हुआ, सलमान खान हर चीज का हिसाब कंटेस्टेंट्स से लेने वाले हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने काजी तौकीर और आसिफ खान को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता!
सलमान खान (Salman Khan) यहीं नहीं रुके। उन्होंने काजी तौकीर के स्काउट ओपी के कान में थूकने पर भी सवाल उठाया। एक्टर ने पूछा कि ये आखिर ह्यूमर कैसे है? काजी तौकीर ने घरवालों से कहा था कि स्काउट और यंग डीएसए नकुल के असिस्टेंट लग रहे हैं। इस मामले पर भी सलमान खान ने काजी तौकीर पर वार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
आसिफ खान पर भड़के सलमान खान
सलमान खान ने "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आसिफ खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लव पर चार्ज कर रहे थे, चिल्ला आप रहे थे, बदतमीज आप थे। भाईजान की बातें सुनकर लव गिल रो पड़ीं, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "किसी का हाल पूछने से क्या होता है? मैं गर्व करती हूं कि मेरे घरवालों ने ऐसी परवरिश दी है और मैं इस चीज की किसी के आगे व्याख्या नहीं करूंगी।"
