Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीय भयंकर लड़ाई दिखी। काजी इस वजह से तोड़फोड़ भी कर देते हैं।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और स्काउट ओपी का 36 का आंकड़ा चल रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों के विवाद पर बात की और स्काउट ओपी (Scout OP) को जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर सलमान ने यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी आड़े हाथ लिया। इसके बाद भी स्काउट ओपी और काजी के बीच बहसबाजी जारी है। नॉमिनेशन टास्क में भी दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई, जिसमें काजी ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसकी झलक प्रोमो में देखने के लिए मिली है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें काजी का गुस्सा आपे से बाहर होता दिखा और कनिका मान भी भड़कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फेक निकली Nakul Dhull के इविक्शन की खबर, टीम ने दिया करारा जवाब; लिखा- 'हर कोई इनसिक्योर'

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाते हुए एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क में हर कोई अपनी भड़ास निकालता दिखाई दे रहा है। नॉमिनेशन टास्क के लिए मेकर्स की तरफ से गांव का पूरा सेटअप तैयार किया गया और कैप्टन आसिफ खान के लिए चक्के वाली कुर्सी का इंतजाम भी किया गया। टास्क के दौरान एक कंटेस्टेंट कुर्सी पर बैठकर सामने बैठे दूसरे कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करता है। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट को भूसे से बनी कुर्सी पर बैठना होता है। इस टास्क के दौरान जब स्काउट ओपी को नॉमिनेट किया जाता है, तो काजी तौकीर बोलने लगते हैं और इसी दौरान दोनों की बहस हो जाती है। स्काउट अपनी जगह पर रहते हैं लेकिन काजी तौकीर उठकर लड़ने आगे आते हैं। इतना ही नहीं, वह साइड रखी कुर्सी भी उठाकर फेंक देते हैं। इसके बाद कनिका मान की यंग डीएसएस से बहस हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!

      मैरी कॉम की अरिश्फा खान से हुई बहस

      प्रोमो में देखा जाता है कि उदिति सिंह की जब बारी आती हैं, तो वह मैरी कॉम को नॉमिनेट करती हैं, लेकिन इस दौरान अरिश्फा खान भी बीच में बोलने लगती हैं और मैरी की अरिश्फा से बहस हो जाती हैं। वह अरिश्फा को शांत रहने के लिए बोलती हैं और जब वह शांत नहीं होतीं तो मैरी बोलती हैं, 'ऐसे बच्चे मेरे पास घर पर बहुत है।' तब आसिफ को बीच में आकर मामले को शांत करवाना पड़ता है। बता दें कि इस टास्क में कुल 11 कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं और अब देखना होगा कि शो सा कंटेस्टेंट इस हफ्ते बाहर होने वाला है?

      End of Feed