Bigg Boss 19: नॉमिनेशन की आड़ में कुनिका सदानंद ने पार की हदें, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की चढ़ी बलि

Bigg Boss 18 Written Update 8 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज दिखाया गया कि कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल का पहले किचन में झगड़ा हो गया और बाद में उनका ये झगड़ा नॉमिनेशन टास्क तक पहुंच गया। वहीं नॉमिनेशन टास्क में 4 कंटेस्टेंट्स पर गाज गिरी।

Bigg Boss 18 Written Update 8 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर चुका है। शो का हर एक एपिसोड दर्शकों के लिए ढेर सारी एक्साइटमेंट लेकर आता है। आज का एपिसोड भी जबरदस्त मनोरंजन और ट्विस्ट से भरा नजर आया। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जहां तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली तो वहीं नॉमिनेशन टास्क में भी घरवालों का गेम प्ले देखने लायक रहा। लेकिन इस प्रक्रिया में अभिषेक बजाज की एक गलती ने दो कंटेस्टेंट्स को बुरी तरह फंसा दिया।

bigg boss 19 (39)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में देखने को मिला कि घरवालों की सुबह ही तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के झगड़े के साथ हुई। दरअसल, किचन में भिंडी काटते वक्त तान्या को कीड़ा दिख गया, जिससे वह घबरा गईं, साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार ये देखा है। इसपर कुनिका सदानंद ने उन्हें ताना दिया कि थोड़े दिन और किचन में बिताओगी तो सब सीख जाओगी। लेकिन दोनों की बहस यहीं नहीं रुकी। जहां कुनिका ने यह कहकर तान्या को ताना मारा कि मम्मी ने कुछ नहीं सिखाया तो वहीं तान्या मित्तल ने भी उन्हें धमकी दे दी कि आप नॉमिनेशन में मिलिए, तब मैं आपको बताती हूं।

End of Feed