Bigg Boss 19: कैप्टेंसी के लिए एक-दूजे के खून के प्यासे बने बसीर-अभिषेक, बगैर गलती के भी माफी मांगते फिरे अमाल

Bigg Boss 19 Written Update 11 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन खूब घमासान देखने को मिला। जहां एक तरफ कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली और अभिषेक बजाज एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। वहीं नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक पर घटिया आरोप लगाया है।

Bigg Boss 19 Written Update 11 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन घमासान देखने को मिला। शो में कैप्टेंसी टास्क के बीच न केवल जमकर बवाल हुआ, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। बिग बॉस 19 का 11 सितंबर का एपिसोड उतार-चढ़ाव से भरा नजर आया। जहां टास्क के बाद नेहल चुडासमा फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं तो वहीं अमाल मलिक उनसे माफी मांगते नजर आए। वहीं अगले दिन घी पर नेहल चुडासमा और कुनिका सदानंद की लड़ाई हुई। 'बिग बॉस 19' के बीते दिन के एपिसोड ने दर्शकों का पारा भी चढ़ा दिया है।

bigg boss 19 (43)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क के बीच हुआ बवाल

End of Feed