Bigg Boss 19 Gauahar Khan Post: फैंस का फेवरेट और इस समय सबसे पॉपुलर हो रहा शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) छाया हुआ है। शो में मजेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। घर के अंदर जिस तरह से कंटेस्टेंट के बीच हंगामा देखने को मिलता है, इससे लोगों का डबल एंटरटेनमेंट होता है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कैसे कैप्टन अमाल मलिक कुनिका सदानंद ( Kunickaa Sadanand) से किचन ड्यूटी छिन लेते हैं। अमाल मलिक( Amaal Malik) कहते हैं कि आप किचन से दूर रहना। हालांकि बाद में कुनिका के किचन जाने पर जमकर हंगामा होता है। जिसमें अभिषेक बजाज और शहवाज शेख की लड़ाई हो जाती है। इस मामले पर बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने कुनिका सदानंद का पक्ष लेते हुए पोस्ट की।
Image Source: Gauahar Social Media
कुनिका सदानंद के सपोर्ट में आई गौहर खान
गौहर खान( Gauahar Khan) ने बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट कुनिका सदानन्द( Kunickaa Sadanand) के लिए पोस्ट किया है। अपने एक्स हैंडल पर गौहर ने लिखा, ' हां वह अपनी बातों से, अपने इंस्ट्रक्शनस से और कई कारणों से इरिटेट कर देती है। लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता है कैसे पूरा घर कुनिका से कैसे बात कर रहा है। वो 61 साल की हैं, थोड़ा सा तो उम्र का ख्याल रखो। यही नहीं गौहर ने कहा कि अमाल मलिक अपना फर्ज अच्छे से नहीं निभा पा रहा है। अमाल अधिकार नहीं संभाल सकता। अधिकार का पद जिम्मेदारी के साथ आता है।"
गौहर ने यह पोस्ट अमाल मलिक( Amaal Malik) के बर्ताव के बाद की है। अमाल मलिक इस समय घर के कैप्टन हैं और वह घर की ड्यूटी संभाल रहे हैं। इस बीच, बसीर, ज़ीशान और नीलम ने चर्चा की कि कैसे अमाल कभी-कभी झगड़ों के दौरान बहुत ज्यादा गुस्सैल हो जाता है। बसीर ने बताया कि अमाल को अपना आपा खोते देख वह किचन से चला गया था। झगड़े के बावजूद, अमाल ने कुनिका से माफी भी मांगी।
