Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने लिया कुनिका सदानंद से बदला, तीखे शब्दों से गौरव खन्ना ने भी किया वार

Bigg Boss 19 Nomination: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक और नॉमिनेशन प्रोमो जारी किया है जो जमकर वायरल होता हुआ नजर आया। तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद से बदला लिया तो गौरव खन्ना ने भी बहती गंगा में हाथ धोए। इस रिपोर्ट में देखिए नॉमिनेशन का प्रोमो।

Bigg Boss 19 Nomination: दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी मजेदार आ रहा है। दिन पर दिन शो में ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। सलमान खान भी होस्ट कर कंटेस्टेंट्स को डांटने में कोई ढील नहीं छोड़ रहे। इस समय घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है जिसमें घरवाले एक दूजे पर भड़ास निकालते हुए दिखाई दिए। कल के एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के परिवार, परवरिश और मां को लेकर तंज कसा था। ऐसे में तान्या ने घर में खूब रोना धोना। अब हाल ही में मेकर्स ने शो का एक और नॉमिनेशन प्रोमो रिलीज किया।

Bigg Boss 19 Nomination

Image Source: Jio Hotstar Instagram

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट नॉमिनेशन प्रोमो में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपना बदला लेते हुए कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को खरी खोटी सुना रही हैं। तान्या मित्तल कहती हुईं नजर आईं कि ये दुनिया का कौनसा सच है कि किसी लड़की को इस चीज पर जज किया जा रहा है कि तुमने कोई स्ट्रगल ही नहीं किय। आप आए हो मेरा स्ट्रगल देखने? किसी की मां के बारे में एक बार नहीं दो बार नहीं बोलोगे तो वो कब तक सहेगा। मैंने कभी आपको पटलकर जवाब नहीं दिया और यही मेरी मां की परवरिश है। मैं आपको अपनी मां सोच ही नहीं सकती।

End of Feed