Bigg Boss 19 Exclusive: मृदुल तिवारी संग बान्डिंग पर बोलीं नतालिया जानोसजेक, कहा 'मुझे धोखा मिला...'

Natalia Janoszek Talks About Mridul Tiwari: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में डबल इविक्शन के चलते नतालिया जानोसजेक को बाहर होना पड़ा। अब घर से निकलकर नतालिया जानोसजेक ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया मृदुल तिवारी संग बान्डिंग कैसी थी। यहां पढ़िए पूरी बातचीत।

Natalia Janoszek Talks About Mridul Tiwari: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों एक से बढ़कर एक तमाशा देखने को मिल रहा है। पिछले वीकेंड का वार में घरवालों को डबल इविक्शन के नाम का झटका मिला। शो के तीसरे हफ्ते में नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर बाहर हो गईं। दोनों के जाने से घरवाले उदास हुए। शो से बाहर आकार नतालिया जानोसजेक ने टेली टॉक संग बातचीत कि और बताया मृदुल तिवारी ने उन्हे दोस्ती में धोखा दिया।

Natalia Janoszek Talks About Mridul Tiwari

Image Source: Instagram

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से हाल ही में बेघर हुईं कंटेस्टेंट नतालिया जानोसजेक ने कहा 'मृदुल ही थे जिन्होंने घर में मुझे पहले बातचीत की थी और हमारा रिश्ता एक मजाक के रूप में शुरू हुआ। उनकी इंग्लिश और मेरी हिंदी सही न होने के कारण हमारी बातचीत मजाकिया थी। जब मृदुल को चोट लगी तो चीजें बदल गईं और मैं उसके लिए वहां थी, उसे पकड़े हुए थी और डॉक्टर के पास उसके साथ इंतजार कर रही थी। अभिषेक ने मेरे और मृदुल के बीच गलतफहमी का बीज बो दिया। जैसे-जैसे मृदुल और अभिषेक करीब आते गए, मुझे धोखे का एहसास हुआ। इस दौरान बसीर के साथ मेरी दोस्ती और भी गहरी होती गई।

End of Feed