LIVE

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: अभिषेक ने मृदुल को कहा 'ट्यूबलाइट', घरवालों की बलि चढ़ाकर कैप्टन बने गौरव

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाल पर धमाल देखने को मिल रहा है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अमाल मलिक जहां एक तरफ तान्या मित्तल के खिलाफ मुहीम छेड़ देंगे। वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में घरवाले एक-दूजे के खिलाफ उतरेंगे।

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: अभिषेक ने मृदुल को कहा 'ट्यूबलाइट', घरवालों की बलि चढ़ाकर कैप्टन बने गौरव
Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: अभिषेक ने मृदुल को कहा 'ट्यूबलाइट', घरवालों की बलि चढ़ाकर कैप्टन बने गौरव

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फिनाले 7 दिसंबर तक हो सकता है। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 19' की बात करें तो आज का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा नजर आएगा। जहां एक तरफ आज भी अमाल मलिक तान्या मित्तल के खिलाफ नजर आएंगे तो वहीं कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवालों के बीच जंग छिड़ेगी।

'बिग बॉस 19' में मालती चाहर ने तान्या मित्तल पर साधा निशाना
अमाल मलिक के कहने पर मालती चाहर ने 'बिग बॉस 19' में बताया कि तान्या मित्तल जैसा खुद को घर में दिखाती हैं, वैसी वह बिल्कुल भी नहीं हैं। तान्या मित्तल के बारे में मालती चाहर ने ये तक कहा कि उन्हें 'स्पिरिचुअल' का एस भी नहीं आता है। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल ने भी मालती चाहर को बातें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी के चक्कर में मचेगा बवाल
'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क होगा, जिसके तहत घरवालों को राजनीति खेलनी होगी। बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवालों को कुछ टीमों में बांटेंगे, जो एक-दूजे के खिलाफ नारेबाजी करके टास्क करते दिखाई देंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह किसकी झोली में कैप्टेंसी की दावेदारी गिरती है और कौन कैप्टन बनता है।

NOV 11, 2025 20:53 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: एक साथ नॉमिनेट हुए सभी घरवाले

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने अपने लिए कप्तानी चुनी, जिसके बदले एक साथ सभी घरवाले नॉमिनेशन की भेंट चढ़ गए।
NOV 11, 2025 20:48 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: घरवालों की बलि चढ़ाकर कैप्टन बने गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि घरवालों को ऐप रूम का एक्सेस दिया गया। गौरव खन्ना की बारी में उन्हें ऑप्शन मिला कि या तो वह कैप्टेंसी प्लस 30 प्रतिशत राशन और सभी घरवालों का नॉमिनेट होना चुनें। या फिर वह शहबाज बडेशा की कैप्टेंसी, 100 प्रतिशत राशन और नो नॉमिनेशन चुनें। ऐसे में गौरव ने खुद की कैप्टेंसी चुनी।
NOV 11, 2025 20:03 IST

Bigg Boss 19 Live Updates: फरहाना भट्ट को गोद में उठाने की घटना को अभिषेक ने बताया 'ट्रॉमा'

अभिषेक बजाज ने 'बिग बॉस 19' में एक टास्क के बीच फरहाना भट्ट को गोद में उठा लिया था। लेकिन बाहर आते ही उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि ये उनके लिए ट्रॉमा जैसा था। अभिषेक ने कहा, "मुझे खुद से ज्यादा ये लग रहा था कि मेरे परिवार का क्या हो रहा होगा।"
NOV 11, 2025 19:57 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: फरहाना भट्ट को गौरव और अमाल ने बताया डेविल

NOV 11, 2025 19:47 IST

Bigg Boss 19 Live Updates: मृदुल तिवारी के एविक्शन से गम में डूबे गौरव खन्ना

NOV 11, 2025 18:13 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: अभिषेक बजाज ने मृदुल तिवारी को कहा ट्यूबलाइट

'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद अभिषेक बजाज ने इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने मृदुल तिवारी को 'ट्यूबलाइट' बताया। दरअसल, उनके सामने कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम दिये गए, जिन्हें उन्हें एक शब्द देना था। वहीं गौरव खन्ना को उन्होंने 'बैकफुट' कहा।
NOV 11, 2025 17:42 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: दर्शकों ने बिग बॉस 19 को बताया स्क्रिप्टेड

'बिग बॉस 19' से अभी तक तीन ऐसे कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं, जिनके एविक्शन का दर्शकों को सबसे ज्यादा दुख हुआ है। इस लिस्ट में बसीर अली, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी शामिल हैं। इनके एविक्शन के बाद लोगों ने बिग बॉस को स्क्रिप्टेड बताया था।
NOV 11, 2025 16:44 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनने के लिए तैयार हैं अभिषेक बजाज

अभिषेक बजाज ने शो में अपनी री-एंट्री की बात पर कहा कि वाइल्ड कार्ड में अगर मिलेगा तो मैं जा सकता हूं। मुझे ट्रॉफी जीतकर आनी है और मैं वही जीतना चाहता था।
NOV 11, 2025 16:33 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: मृदुल तिवारी के एविक्शन के बाद फरहाना भट्ट ने बनाया केक

'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि मृदुल तिवारी के एविक्शन के बाद फरहाना भट्ट ने केक बनाया, जिसे सभी घरवालों ने खाया। लेकिन गौरव खन्ना ने उसे खाने से इंकार कर दिया।
NOV 11, 2025 16:32 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: मृदुल तिवारी के एविक्शन से टूट गए गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी के जाने के बाद गौरव खन्ना भावुक हो गए। उन्होंने अशनूर कौर के सामने रोते हुए कहा कि मैं अकेला होता जा रहा हूं।
NOV 11, 2025 16:29 IST

Bigg Boss 19 Live Updates Hindi: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा

NOV 11, 2025 16:28 IST

Bigg Boss 19 Live Updates: प्रणित मोरे के बयान पर अभिषेक ने दिया जवाब

'बिग बॉस 19' के लाइव फीड में प्रणित मोरे ने कहा था कि अभिषेक मेरा बेस्ट फ्रेंड नहीं था। इसपर अभिषेक बजाज ने कहा कि ठीक है वो उसके विचार हैं।
NOV 11, 2025 16:25 IST

Bigg Boss 19 Live updates Hindi: तान्या मित्तल के पीछे पड़े अमाल मलिक