'कोई अच्छा परिवार इसे बेटी नहीं देगा...'- BB 19 में कुनिका सदानंद ने अभिषेक को मारा ताना, लोग बोले- अपना चरित्र देखो

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Trolls Brutally For Targeting Abhsiehk Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज के खिलाफ भद्दी बात कही, जिसपर अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कुनिका सदानंद ने अभिषेक के लिए कहा कि कोई भी अच्छा परिवार अभिषेक संग अपनी बेटी की शादी नहीं करेगा।

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Trolls Brutally For Targeting Abhsiehk Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर घमासान देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का यूं तो हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना रहता है, कभी अच्छी चीजों के लिए तो कभी बुरी चीजों के लिए। हाल ही में 'बिग बॉस 19' की कुनिका सदानंद लोगों के निशाने पर आ गई हैं। शो में उन्होंने अभिषेक बजाज के खिलाफ भद्दी बातें कही थीं, जिसपर लोगों ने कुनिका सदानंद को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

kunickaa sadanand (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद ने अभिषेक कुमार के बारे में बात करते हुए कहा था कि कोई भी अच्छा परिवार अपनी बेटी की शादी अभिषेक बजाज संग नहीं करेगा। उन्होंने प्रणित मोरे संग बातचीत के दौरान ये बयानबाजी की। प्रणित के मना करने पर भी कुनिका सदानंद नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, "इस घर में हर किसी ने मेरे खिलाफ टिप्पणी की, लेकिन जिसका सबसे ज्यादा बुरा मुझे लगा, वो हैं गौरव खन्ना और तान्या, क्योंकि मैंने उन लोगों को अपना माना था।" कुनिका सदानंद की बातें सुन प्रणित मोरे ने अनुरोध किया कि मैम इन सबके बीच आप बस परवरिश मत लाया कीजिए। लेकिन कुनिका सदानंद नहीं मानीं और उन्होंने अभिषेक बजाज पर तंज कसा। कुनिका सदानंद ने कहा कि अगर वह अभिषेक बजाज की परवरिश पर बात करेंगी तो ये गलत नहीं होगा। एक्ट्रेस ने कहा, "कोई भी अच्छा परिवार अगर ये शो देख रहा होगा, और अपनी लड़की ब्याहना चाहेगा तो बजाज को तो कतई नहीं देखा अपनी लड़की। बिल्कुल भी नहीं।"

End of Feed