Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई, मेकर्स उठाएंगे बड़ा कदम

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, घर में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा के बीच भयंकर लड़ाई हुई और बात हाथापाई तक उतर आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर क्यूँ हुई लड़ाई।

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देख फैंस मेकर्स से इंप्रेस हैं। शो का आगाज हुए तीन हफ्ते बीत चुके हैं तो 16 कंटेस्टेंट्स भी अपने रंग दिखाने लगे। घर में आए दिन कलेश दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा ने एक दूजे के साथ घर में मारपीट की। जी हाँ, शो के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने ये दावा किया है।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की इस भयंकर लड़ाई कि शुरुआत अभिषेक बजाज और अमाल मलिक से होती है जिन्हे कुनिका सदानंद बहस करते हुए कहती हैं, 'रिस्पेक्ट शो मत करो अगर दिल में ना हो।' ये सुन अभिषेक ने जवाब दिया कि इज्जत कमानी होती है। इस बीच शहबाज बडेशा कुनिका का बचाव करने के लिए कूद पड़े, उन्होंने अभिषेक को कहा कि दिन में तुम हलवा मांगते हो उनसे खाने को, और अब ऐसे बाते। फिर क्या दोनों में बहस होने लगी। जवाब में अभिषेक ने कहा, अभी-अभी आया है तू, ज्यादा मत बोल। बाद में दोनों एक-दूसरे को धक्का देते हैं, और जमकर मारपीट होती है।

End of Feed