Yamini Malhotra talk about BB 18 Contestants: अभिनेत्री और मॉडल यामिनी मल्होत्रा( Yamini Malhotra) ने हाल ही में बिग बॉस सीजन 18 ( Bigg Boss 18) में बतौर वाइल्ड कार्ड सदस्य एंट्री ली है। यामिनी मल्होत्रा घर में आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। बोल्ड कंटेस्टेंट के रूप में यामिनी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। घर में एंट्री लेने से पहले यामिनी ने शो के बारे में अपनी राय रखी थी। घर हर सदस्यों को लेकर यामिनी ने अपनी राय बताई थी। उन्होंने घर में सबे स्ट्रॉंग और सबसे वीक सदस्य का नाम भी लिया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
यामिनी मल्होत्रा जो एक डेन्टिस्ट हैं बाद में अभिनेत्री बनी बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं। पिछले ही हफ्ते यामिनी ने घर में एंट्री ली थी, यह उनका पहला वीकेंड का वार था। घर में जाने से पहले यामिनी ने पिंकविला से बातचीत में घर के सदस्यों के बारे में बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि घर में आपको सबसे स्ट्रॉंग कौन लग रहा है तब एक्ट्रेस ने कहा कि घर में सबसे स्मार्ट शिल्पा शिरोड़कर खेल रही है, वह एकदम सेफ प्ले कर रही हैं। शिल्पा दोनों ही ग्रुप के साथ अच्छी है और दोनों ग्रुप के साथ ताल मिलाकर चल रही हैं। ये उनका स्वभाव है जो वह स्मार्ट गेम खेल रही हैं।
आगे उन्होंने बताया कि घर में सारा अरफीन खान ( Sara Arfeen Khan) सबसे वीक लग रही हैं, वह न तो गेम खेल रही हैं और खेल रही हैं तो ज्यादा मजेदार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने दिग्विजय राठी और कशिश कपूर पर तंज कसते हुए कहा कि वे दोनों यह सोचकर आए थे कि आते ही धमाल कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
