Bigg Boss 18: शिल्पा शिरडोकर की विदाई में खूब रोए विवियन डीसेना, जाते-जाते करण वीर मेहरा ने भी दिया तोहफा

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' से कल शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) बाहर हो गईं। ऐसे में अपनी खास दोस्त को जाता देख विवियन डीसेना फूट-फूट कर रोए। सिर्फ यही नहीं करण वीर मेहरा ने भी विदाई देते हुए शिल्पा को एक खास तोहफा दिया।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो की फिनाले की घड़ी पास आ गई है और 18वें सीजन को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। फिनाले से पहले शो से एक और सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में अब मेकर्स को अपने टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। कल शिल्पा शिरडोकर की जर्नी फिनाले से पहले खत्म कर दी गई। यह देख विवियन डीसेना जो शिल्पा के बहुत करीबी दोस्त थे वो अपने आँसू नहीं रोक पाए। इसी के साथ करण वीर मेहरा भी दिल छू लेने वाला काम किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Bigg Boss 18

टीवी दुनिया का विवादित शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से कल शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) घर से बेघर कर दी गईं। ऐसे में इस इविक्शन से हर कोई शॉक था। खुद जनता को ये लगता था कि शिल्पा फिनाले में अपनी जगह जरूर बनाएगी। घर से शिल्पा शिरडोकर को विदाई देते हुए विवियन डीसेना (Vivian Dsena) खूब रोते हैं। एक्ट्रेस के गले लगते हुए विवियन को पछतावा होता है कि उन्होंने कैसे शिल्पा को भला बुरा बोला था। इसी के साथ करण वीर मेहरा भी अपने आँसू नहीं रोक पाए। जाते-जाते कंटेस्टेंट ने शिल्पा को नंबर 1 मेडल पहनाया। करण ने तो शिल्पा को कई दफा प्यार लूटते हुए गालों पर किस भी दिया।

End of Feed