Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आज से 2 हफ्ते बाद शो का फिनाले होगा जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। जाते-जाते मेकर्स शो को को चटपटा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कई फैन पेजेस ने शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट किया है। घर में जल्द कंटेस्टेंट्स के बीच टिकेट टू फिनाले का मुकाबला होगा। ऐसे में इस टिकेट को हासिल करने के लिए दो उम्मीदवार मेकर्स को मिल गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) अब अपने फिनाले वीक से कुछ ही दूर है। फैंस अब ये जानना चाहते हैं की शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन होगा और इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा। इस बीच शो के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने ट्विटर पर पोस्ट कर टिकेट टू फिनाले वीक की जानकारी दी। घर में 'घायल परिंदा' नाम का टास्क होगा जिसमें चाहत और श्रुतिका संचालक होंगे। रजत दलाल जिस घरवाले को अंडे देंगे उसे उस पर नाम लिखना होगा। आखिर में जिस सदस्य के पास सबसे ज्यादा अंडे होंगे वो टिकेट टू फिनाले का दावेदार बन जाएगा।
टास्क के आखरी में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) के पास 7, चुम दरांग (Chum Darang) के पास भी 7 और अविनाश के पास कुल 3 अंडे होते हैं। अब टास्क जीतकर विवियन डीसेना और चुम टिकेट टू फिनाले जीतने के दावेदार बन गए हैं। ये देखना दिलचस्प होने वाला है की विवियन और चुम में से कौन शो का पहला फाइनलिस्ट बन फिनाले में जाएगा। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड हैं।
