Bigg Boss 18 से निकलते ही इस कंटेस्टेंट ने उतारा ईशा सिंह के चेहरे से नकाब, पोल खोल बोलीं- जब देखो तब चुगली

Bigg Boss 18 Ex Contestant Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रहते हुए ईशा सिंह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि कई बार वह गेम के चक्कर में ट्रोल भी हो चुकी हैं। वहीं अब एक एक्स कंटेस्टेंट ने ईशा सिंह के बर्ताव की पोल दुनिया के सामने खोली है।

Bigg Boss 18 Ex Contestant Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी गेम की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ईशा सिंह का है, जो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रहते हुए लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। कई बार दर्शकों ने उन्हें वैंप तक कह दिया। वहीं अब 'बिग बॉस 18' की एक एक्स कंटेस्टेंट ने भी ईशा सिंह की पोल खोली है। उन्होंने शो से निकलने के बाद इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ईशा सिंह (Eisha Singh) को इनसिक्योर और जलनखोर बताया।

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह की इस एक्स-कंटेस्टेंट ने खोली पोल

End of Feed