Bigg Boss 18 से नाम जुड़ते ही ऋत्विक धनजानी ने जोड़ लिये हाथ, सलमान खान के शो को दूर से ही किया नमस्ते

Bigg Boss 18 Rithvik Dhanjani Breaks Silence On Entering In Salman Khan Show: 'बिग बॉस' अपने 18वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो से हाल ही में ऋत्विक धनजानी का नाम भी जुड़ा था। लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

Bigg Boss 18 Rithvik Dhanjani Breaks Silence On Entering In Salman Khan Show: कलर्स का धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के दमदार शो 'बिग बॉस 18' को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं और अभी तक कई सितारों का नाम भी इससे जुड़ चुका है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि प्रोमो को देख लोगों का मानना है कि इस बार शो में कुछ नया देखने को मिलेगा। वहीं इन सबके बीच 'बिग बॉस 18' से टीवी के मशहूर एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) का नाम भी जुड़ा था। उन्हें लेकर लगातार खबर आ रही थी कि वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अब इस मामले पर खुद ऋत्विक धनजानी ने चुप्पी तोड़ी है।

'बिग बॉस 18' को ऋत्विक धनजानी ने दिखाया ठेंगा?

End of Feed