Bigg Boss 18 Nomination week 5: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने माइन्ड गेम से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इसके अलाव घर में कन्टेस्टन्ट के बीच झगड़े रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल भिड़े हुए हैं। दूसरी तरफ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे के बीच के रिश्ते भी ठीक नहीं है। इस बीच आज बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें विवियन डीसेना को खास पावर देते हुए नॉमिनेशन को दिखाया गया है। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Nomination week 5
बिग बॉस 18 के वीक 5 का नॉमिनेशन सामने आ चुका है। बिग बॉस के मेकर्स द्वारा आज साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि विवियन ((Vivian Dsena) को खास पावर मिली हुई है और वह एक-एक करके घर के 5 सदस्यों को नॉमिनेट कर रहे हैं। प्रोमो कुछ इस तरह से शुरू होता है 'विवियन आज आप लोगों की बलि चढ़ाने के लिए सीधे-सीधे उन्हें नॉमिनेट करेंगे। जिसके बाद विवियन सबसे पहले रजत दलाल को नॉमिनेट करते हैं। उसके बाद श्रुतिका का नंबर आता है। इसके बाद विवियन करण वीर मेहरा का नाम लेते हैं। कोई ओपिनियन ना होने की वजह से विवियन, चाहता को भी नॉमिनेट करते हैं।" हालांकि चाहत थोड़ी नाराज नजर आती है और बोलती है की आपका घमंड इसी शो में टूटेगा विवियन डिसेना।
खैर इस हफ्ते के नॉमिनेटिड कन्टेस्टन्ट की पूरी लिस्ट आना बाकी है। ये देखना दिलचस्प होगा की अब कौन घर से बेघर होगा।
