Bigg Boss 18: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' ( Bigg Boss 18) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को देखना फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसी कारण ये शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाएं रखता है। अब इस शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (wild card contestant) की एंट्री होने वाली है। इस कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद घर का मौहाल पहले जैसा नहीं रहने वाला है। जी हां आपने सही सुना क्योंकि ये एक्ट्रेस अपने हुस्न के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस जिनकी एंट्री बिग बॉस के घर में होने वाली है।
Bigg Boss 18
‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में तीन हसीनाओं (एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। अब इन हसीनाओं के बाद एक और मल्लिका की एंट्री होने जा रही है। ये मल्लिका-ए-हुस्न और कोई नहीं बल्कि शालिनी पासी (shalini passi) हैं। शालिनी पासी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी तस्वीरें देखना बहुत पसंद करते हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस में सबसे पहले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।
‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ की एक्ट्रेस
शालिनी पासी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ की फेमस एक्ट्रेस हैं। अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि शालिनी शो का हिस्सा बनेंगी या फिर केवल गेस्ट बनकर शो में एंट्री लेंगी। अब ये तो आने वाला समय ही बताएंगा। शालिनी फिल्मों के अलग कई दूसरों चीजों को भी हैंडल करती हैं। शालिनी ‘शालिनी माई आर्ट’, ‘शालिनी पहल’ और ‘शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन’ की ओनर हैं। बता दें दिल्ली के बिजनेसमैन संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन शालिनी के पति है।
