Bigg Boss 18: विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरी ये एक्स कंटेस्टेंट, 'जूनियर आर्टिस्ट' बोलने पर करणवीर मेहरा को लगाई लताड़

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं मुस्कान बामने ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की। मुस्कान बातों-बातों में विवियन डीसेना को सपोर्ट दिखाती हुईं करणवीर मेहरा को लताड़ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। हर दिन कुछ नया दर्शकों को शो में देखने को मिलता है। इस बीच घर में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक एपिसोड में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने करणवीर मेहरा को 'जूनियर आर्टिस्ट' का टैग दिया था। ऐसे में शो की कंटेस्टेंट रह चुकीं मुस्कान बामने ने इशारों-इशारों में करणवीर मेहरा को 'पार्टी में लोग भरने' वाले बयान को लेकर लताड़ा है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकीं मुस्कान बामने (Muskan Bamne) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि "किसी को पार्टी में 'जगह भरने' के लिए बुलाना और फिर उन्हें 'जूनियर आर्टिस्ट' कहना न केवल बेइज्जती है, यह अपमानजनक भी है। मुस्कान ने अपनी बात कहकर बिना किसी का नाम लिए करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को निशाने पर लिया है। बता दें शो के तीसरे हफ्ते ही मुस्कान बामने घर से बेघर हो गई थीं। फैंस भी इस समय विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं और उनके सिर पर बिग बॉस 18 के विनर का ताज देखना चाहते हैं। नौरान से बातचीत के बाद विवियन फिर एक बार करणवीर मेहरा के कट्टर दुश्मन के तौर पर नजर आ रहे हैं।

End of Feed