Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Eisha Singh: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज़ दे रहा है। इस सीजन को अब तक टीवी पर लाइव हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं और शो धीरे-धीरे नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। जहां एक तरफ घर में कुछ कंटेस्टेंट के बीच झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। वहीं दूसरी तरह घर में प्यार की नई हवा चलती दिखाई दे रही है। बिग बॉस 18 के घर में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह नई जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। इससे पहले करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है। इस नए जोड़े ने फैंस को खुश कर दिया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Esha Singh
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर प्यार की नई कलियाँ खिल रही हैं। एक तरह शो में खतरों के खिलाड़ी 14 विजेता करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) पास आते दिखाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच भी नजदीकियाँ बढ़ती नजर आ रही है। शो के दौरान कई बार करण वीर मेहरा अपने दिल की बात कह चुके हैं। वह जाहीर कर चुके हैं कि वह चुम दरांग को पसंद करने लगे हैं। यही वीकेंड के वार के एपिसोड के दौरान चुम और करण को एक-दूसरे को गले लगाते भी देखा गया। इसके अलावा बिग बॉस के घर की दूसरी जोड़ी है अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह।
अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) बिग बॉस 18 के घर में पहले दोस्त बने थे लेकिन अब इनके बीच प्यार का नया फूल खिलने लगा है। ईशा और अविनाश घर में इशारों ही इशारों में कई बातें करते हैं। जिससे फैंस को लगने लगा है कि इनके बीच भी जल्द प्यार हो जाएगा।
