Bigg Boss 18 में खिलने लगे हैं प्यार के फूल! खुद घरवालों ने भिड़ाया इस हसीना संग करणवीर मेहरा का टांका

Bigg Boss 18 Contestants Try To Fit This Actress With Karanveer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने अपनी गेम से लोगों के बीच जगह बनानी शुरू कर दी है। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घरवाले एक कंटेस्टेंट को करणवीर मेहरा संग फिट करते दिखाई दिये।

Bigg Boss 18 Contestants Try To Fit This Actress With Karanveer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम दुरुस्त करने में लगे हैं, साथ ही बाकियों को भी मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 'बिग बॉस' के हर सीजन में देखा गया है कि कंटेस्टेंट्स आते तो सिंगल हैं, लेकिन घर में रहते हुए उनकी जोड़ियां बन जाती हैं। अभी तक बिग बॉस में बनी कई जोड़ियां काफी हिट भी रही हैं। वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जोड़ी बननी शुरू हो गई है। ये जोड़ी प्यार से नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के कारण बन रही है, जिसे देख दर्शक भी एक्साइटेड हो रहे हैं।

'बिग बॉस 18' में खिलने लगे हैं प्यार के फूल?

End of Feed