Bigg Boss 18 Kamya Punjabi SLAMS Bigg Boss: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। अब सभी कन्टेस्टन्ट में से टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने घर में आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सीजन के शुरुआत से एक्टर को 'बिग बॉस का लाडला' टैग भी दे दिया गया है। लेकिन ऐसा लगता है कि विवियन के साथ काम कर चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) बिग बॉस से थोड़ी खफा हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Kamya Punjabi SLAMS Bigg Boss
बता दें की काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास में विवियन संग काम किया था। साथ ही पिछले कुछ सालों में काम्या को सीजन में चल रहे झगड़ों, ड्रामा आदि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया है। अब काम्या पंजाबी ने एक्स पर एक पोस्ट किया और बिग बॉस की आलोचना की है। एक्ट्रेस ने लिखा "इस 'कलर्स के लाडले' का क्या मतलब है? और क्यों ? इसक उस पर उल्टा असर परेगा। यहाँ कोई किसी का पसंदीदा नहीं है...यह सिर्फ खेल है।"
हाल ही में शो से बाहर हुई हेमा शर्मा ने भी विवियन को दिए जा रहे हैं खास ट्रीटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दि। एक्ट्रेस ए कहा "मेरे जैसे नए लोग जिन्होंने यहाँ तक पहुँचने में बहुत मेहनत की है। उनके लिए ये सब थोड़ा असहज हो जाता है। हम केवल सोच सकते हैं कि "क्या विवियन का पहले से कोई कनेक्शन या सेटिंग है।"
