LIVEBigg Boss 18 Finale Live Streaming: करण वीर मेहरा के हाथ लगी चमचमाती ट्रॉफी, सलमान खान के शो में दर्ज की जीत
Bigg Boss 18 Finale Live Streaming Online: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का फिनाले शुरू होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। आज रात छह कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे, जिसमें विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग शामिल हैं।

Bigg Boss 18 Finale Live Streaming: करण वीर मेहरा के हाथ लगी चमचमाती ट्रॉफी, सलमान खान के शो में दर्ज की जीत
Bigg Boss 18 Finale Live Streaming Online: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब से 'बिग बॉस 18' का आगाज हुआ है, तब से ही शो और इसके सभी कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं आज कुछ ही देर में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का फिनाले शुरू होने वाला है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग ने फिनाले तक पहुंचने के लिए खूब जोर लगाया। वहीं अब दर्शक भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विजेता बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं। लेकिन देखना ये दिलचस्प रहेगा कि किसकी कोशिश रंग लाती है।
कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 18' का फिनाले
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का फिनाले कलर्स टीवी पर रात के 9 बजे शुरू हो जाएगा। हालांकि इसे जियो सिनेमा पर लाइव भी देखा जा सकता है। लेकिन दर्शकों के पास लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
Bigg Boss 18 Finale Live: करण वीर मेहरा की जीत पर खुश हुए दर्शक
'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा की जीत को देख दर्शक भी खुश नजर आए। लोगों का कहना है कि सालों बाद किसी लायक कंटेस्टेंट को ट्रॉफी मिली।
Bigg Boss 18 Finale Live: करण वीर मेहरा ने जीत ली ट्रॉफी
'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने विवियन डीसेना को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: बिग बॉस की बातें सुनकर भावुक हुए विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा
'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा घर में बिग बॉस की बातें सुनकर भावुक दिखाई दिये। बिग बॉस ने दोनों को उनके बीते पलों की याद दिलाई।
Bigg Boss 18 Finale Live Blog: विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच छिड़ी ट्रॉफी की जंग
'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच ट्रॉफी की जंग शुरू हो चुकी है। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच लाइव वोटिंग शुरू कर दी गई है। ये लाइव वोटिंग करीब 10 मिनट तक जारी रहेगी।
Bigg Boss 18 Grand Finale Voting: टॉप 2 के बीच शुरू हुई लाइव वोटिंग
'बिग बॉस 18' से रजत दलाल के एविक्शन के बाद विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा टॉप 2 में पहुंच गए। लेकिन ट्रॉफी देने से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच लाइव वोटिंग शुरू हो चुकी है।
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: सलमान खान ने की अविनाश मिश्रा की तारीफ
'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा को स्टेज पर देख सलमान खान ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये शख्स पहले दिन से सीजन में एक्टिव था और ये अब तक का वर्सटाइल कंटेस्टेंट रहा है। सलमान खान ने ये तक कहा कि अविनाश को बाहर बहुत काम मिलने वाला है।
Bigg Boss 18 Grand Finale Voting: दिग्विजय सिंह राठी ने बिग बॉस पर ली चुटकी
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: दिग्विजय सिंह राठी ने पोस्ट शेयर कर दिखाया 'बिग बॉस 18' को ठेंगा
दिग्विजय सिंह राठी 'बिग बॉस 18' के फिनाले का हिस्सा नहीं बने। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बिग बॉस 18 पर चुटकी ली। दिग्विजय राठी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरी ट्रॉफी... तुम्हें तुम्हारी जीत मुबारक। लेकिन आज जश्न तो मेरी हार का होगा। तुमसे तो जीते कई हैं, लेकिन शायद ही मुझसा कोई हारा होगा।"
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: एल्विश यादव ने किया नायरा बनर्जी के साथ डांस
'बिग बॉस 18' में एल्विश यादव नायरा बनर्जी के साथ डांस करते नजर आए। उन्होंने सलमान खान के 'जग घुमेया' गाने पर नायरा बनर्जी के साथ रोमांटिक डांस किया।
Bigg Boss 18 Live Blog: रजत दलाल के एविक्शन पर भड़के फैंस
'बिग बॉस 18' से रजत दलाल के एविक्शन पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का दावा है कि 'बिग बॉस 18' स्क्रिप्टेड है। यहां तक कि रजत दलाल के फैंस ने इसे बॉयकॉट करना भी शुरू कर दिया है।
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: सलमान खान से कशिश कपूर ने मुंह पर पूछ लिया सवाल
'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने सलमान खान से मुंह पर पूछ लिया कि आप मुझे इतना नापसंद क्यों करते हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि मैं तुम्हें नापसंद नहीं करता।
Bigg Boss 18 Finale Live: ईशा को फिनाले के लायक नहीं मानता कोई भी कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, चाहत पांडे और कई कंटेस्टेंट्स से पूछा कि फिनाले में रहने के लायक कौन नहीं है। इसपर ज्यादातर लोगों ने ईशा सिंह का नाम लिया।
Bigg Boss 18 Finale Live: अविनाश को दामाद बनाने की बात पर ईशा की मम्मी ने दिया ये जवाब
'बिग बॉस 18' में ईशा की मम्मी से सलमान खान ने पूछा कि क्या आपको अविनाश मिश्रा के ड्रेस का मैटेरियल सही लग रहा है। दामाद टाइप लग रहा है या नहीं। इसपर ईशा सिंह की मम्मी ने कहा कि मैं इस बात का जवाब यहां नहीं दे सकती।
Bigg Boss 18 Finale Live: सलमान खान ने आमिर खान को कराई बाइक पर सैर
Bigg Boss 18 Finale Live Blog: रजत दलाल हुए फिनाले की रेस से बाहर
Bigg Boss 18 Live voting: रजत दलाल -करणवीर मेहरा-विवियन डिसेना के लिए शुरू हुई वोटिंग
Bigg Boss 18 Live voting: जियो सिनेमा ने फैंस के लिए लाइव वोटिंग शुरू कर दी है। रजत दलाल , करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना के लिए लाइव वोटिंग शुरू हो गई है। फैंस जियो सिनेमा एप से वोट कर सकते हैं।
Bigg Boss 18 Finale Live: फिनाले का हिस्सा नहीं बने ये दो कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 18' में यूं तो सभी कंटेस्टेंट फिनाले का हिस्सा बने हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह राठी और गुणरत्न सदावर्ते फिनाले का हिस्सा नहीं बने हैं।
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: अभिषेक कुमार ने सेट से शेयर की सलमान खान के साथ फोटो
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: सेट से वायरल हुई एल्विश यादव और सलमान खान की फोटो
Bigg Boss 18 Finale Live: सेट से वायरल हुई आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर की फोटो