Bigg Boss 18: अविनाश के बाद चाहत पांडे ने लिया विवियन डिसेना से पंगा, कंबल को लेकर छिड़ी जंग

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें चाहत पांडे एर विवियन डिसेना फिर एक बार झगड़ते हुए नजर आए। आखिर दोनों कंटेस्टेंट के बीच किस चीज को लेकर लड़ाई शुरू हुई ये जाने के लिए पढिए खबर।

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के घर को कंटेस्टेंट ने जंग का मैदान बना दिया है। घर में बीते 2 हफ्तों में कई लोग आपस में खाना, राशन ड्यूटीज को लेकर भयंकर लड़ाई कर चुके हैं। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली थी जिसमें पिछले हफ्ते हेमा शर्मा गेम से बाहर हो गई। शो में चाहत खन्ना और विवियन की लड़ाई पहले ही दिन शुरू हो गई थी लेकिन अब दोनों के बीच ऐसा हो गया है की शक्ल देखना भी गवारा नहीं। अब सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें फिर एक बार इन दो कंटेस्टेंट के बीच जंग छिड़ गई है।

BIGG BOSS 18: Chahat Pandey vs Vivian Dsena

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के नए प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला कि चाहत पांडे ने गलती से विवियन डिसेना के कंबल में हल्दी लगा दी थी। ऐसे में विवियन और चाहत के पीछे एक कंबल को लेकर बहस बाजी लड़ाई में बदल जाती है। खुद विवियन चाहत को कहते हैं कि घर से बाहर जाओ तो क्लासेस लेना और सुबह सुबह बजने की जरूरत नहीं है। अब मैं उस कंबल को कैसे इस्तमाल करूं अपनी गलती मानना सीखो। यह सुन चाहत विवियन को नेता कहती हैं और बिग बॉस को कंबल धोने के लिए कहती है।

End of Feed