Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, सिर्फ है नहीं फिनाले की घडी भी पास आ रही है। 28 जनवरी को शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट के साथ फनले होगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा। अभी पिछले एपिसोड में विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा को लेकर एक गंदा कमेंट किया है, जिसे सुन सभी आग बबूला हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस 17 (Bigg boss 17) के पिछले एपिसोड में देखा गया की मन्नारा चोपड़ा मुनव्वर के साइड में बैठीं थी, तभी विक्की जैन (Vicky Jain) कहते हैं कि ऐसे में मुनव्वर की गोद में नहीं बैठना चाहिए। तुम काफी ज्यादा चीप लग रही हो, ऐसे में ईशा आगे कहती हैं कि मन्नारा मुनव्वर की अस्सिटेंट हैं कभी उसके पीछे कभो समर्थ के।यही बात सुन दर्शक भी काफी ज्यादा दोनों पर भड़के और सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।
इससे पहले घर में भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी और टीम बी की चीटिंग की वजह से टीम ए ने उन्हें इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद घर में दो ग्रुप्स के बीच जंग देखने को मिल रही है। सिर्फ यही ने गुस्से में आकर अंकिता ने मुनव्वर को घटिया और फट्टू बताया और ईशा ने मन्नारा को थप्पड़ मारने की धमकी दी। खबर आ रही है कि इस हफ्ते डबल नॉमिनेशन हो सकते हैं और कम वोट्स से आयशा और विक्की जैन बाहर जा सकते हैं।
