Bigg Boss 17: घरवालों पर हुई तारीफ़ों की बौछार, " सो एलीगेनट, सो ब्यूटीफुल" वाली ने मारी घर में एंट्री

Bigg Boss 17 New Promo : शो में आज रात एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है घर में अरबाज खान और सोहेल खान के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन जैस्मिन कौर आने वाली है, जिसके आने से शो में भरपूर ड्रामा होने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में जैस्मिन कौर घर में अपना सूट कलेक्शन लेकर पहुच गई है।

Bigg Boss 17 New Promo : बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। सलमान खान का शो फैंस को एंटरटेन कर रहा है आए दिन शो में नए हंगामे हो रहे है। लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो आज वीकेंड के वॉर में घर से एक सदस्य एलिमिनेट होने वाला है। वहीं शो में आज रात एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है घर में अरबाज खान और सोहेल खान के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन जैस्मिन कौर आने वाली है, जिसके आने से शो में भरपूर ड्रामा होने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में जैस्मिन कौर घर में अपना सूट कलेक्शन लेकर पहुच गई है।

Jasmin Kaur at Bigg Boss 17

बिग बॉस सीजन 17 में आज रात वीकेंड का वॉर हो गया जिसमें घर से एक सदस्य को जाना पड़ेगा। इसी के साथ आज रात के एपिसोड में डबल धमाका देखने को मिलेगा क्योंकि सलमान खान ( Salman Khan ) के शो में अरबाज और सोहेल के साथ सोशल मीडिया वायरल सेन्सैशन जैस्मिन कौर ( Jasmin Kaur) घर में आने वाली है। वह अपने लेटेस्ट सूट का कलेक्शन लेकर घर में आई है। उनके आने से सभी घर वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल जैस्मिन कौर इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है उनका डायलॉग " सो एलीगेनट, सो ब्यूटीफुल जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ " हर किसी की जुबान पर है। अब बिग बॉस के घर में भी इसका जादू बोलने वाला है।

End of Feed