Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार का इंतजार कंटेस्टेंट के साथ-साथ दर्शकों को भी होता है। इस दिन सलमान खान घर के एक-एक सदस्य की क्लास लेते हैं और सही गलत का पाठ भी पढ़ाते हैं। ऐसे में इस एक हफ्ते में घरवालों के बीच कई चीजें देखने को मिली थी। जहां एक तरह अनुराग डोभाल की लड़ाई वहीं दूसरी तरह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के कलेश। अब से कुछ ही देर पहले मेकर्स ने इस हफ्ते वीकेंड के वार का प्रोमो रिलीज कर दिया है। जिसमें सलमान खान किसी भी तौर पर अच्छे मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के शुरूआती प्रोमो में दिखाया गया की कैसे अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के लगाए इल्जाम पर सलमान खान (Salman Khan) तंज कसते हैं। एक्टर कहते हैं कि ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो की मुझे गलत समझते हैं, लेकिन वो बेशक समझिएगा। जो भी आप को करना है वो आप करें मुझे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं दूसरी तरह अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को सलमान खान थेरेपी रूम में कहते हैं की ये जो एक विक्की-विक्की आप कर रही हैं, इससे आपका असली गेम बाहर नहीं आ रहा है। वो अपना गेम खेल रहा है आप अपना खेलिए।
इसी के साथ बिग बॉस 17 के सेट पर खिचड़ी 2 के प्रमोशन के लिए पूरी कास्ट आती है। वहीं हंसा बहन सलमान खान को हंसा-हंसाकर आंसू निकाल देती हैं। बता दें आज खिचड़ी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साथ ही इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट हैं अभिषेक कुमार, खानजादी, सनी आर्य, अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल।
