Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घर में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel), ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान समर्थ ने अभिषेक को उकसाने की कोशिश की। इस दौरान अभिषेक ने गुस्से में समर्थ को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद अभिषेक को ऐहसास हो गया कि उन्होंने घर का अहम नियम तोड़ दिया है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में समर्थ और अरुण माशेट्टी कैमरे के सामने अभिषेक की एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)
दोनों की एक्टिंग देखकर मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, अभिषेक मुनव्वर से कहते हैं कि भाई इन लोगों का पोकिंग का लेवल बहुत गंदा हो गया है। इन्हें जो करवाना था वो तो हो गया।
समर्थ और अरुण ने उड़ाया अभिषेक का मजाक
रिपोर्ट्स के अनुसार, घर की नई कैप्टन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को सजा देते हुए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभिषेक के एलिमिनेशन से फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर यूजर्स तक अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि अभिषेक का एलिमिनेशन अनफेयर है। अब अभिषेक घर में वापसी करते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए औरा, आयशा खान, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण नॉमिनेटेड हैं।
