Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) है। अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप, मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) सेकंड रनरअप थी। अंकिता लोखंडे चौथे नंबर पर थी और अरुण माशेट्टी पांचवें नंबर पर थे। 17वां सीजन दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग था। मुनव्वर शुरुआत से शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट थे और अपनी दोस्त मन्नारा को हमेशा गाइड करते थे। मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो में बाद में दोनों की दोस्ती में दूर आ गई। एक एपिसोड में मुनव्वर ने कहा था कि मन्नारा ने मुझे दिवाली पर किस किया था जो मुझे अच्छा नहीं लगा।
Munawar Faruqui and Mannara Chopra (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 से निकलते ही अभिषेक कुमार की चमकी किस्मत, एकता कपूर के शो Naagin 7 में निभाएंगे लीड रोल!
मन्नारा ने शो से निकलने के बाद खुद को फीमेल कैटेगरी में विनर बताया था। इस वजह से मन्नारा को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। अब मुनव्वर ने मन्नारा को रोस्ट किया है। मुनव्वर हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे।
मुनव्वर ने उड़ाया मन्नारा चोपड़ा का मजाक
मुनव्वर ने कहा, औरा एनआरआई कैटेगरी में विनर था। नावेद एनआरआई कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप था। अंकिता वाइफ कैटेगरी में विनर थी और विक्की हसबैंड कैटेगरी में विनर था। मुनव्वर ने वीडियो में मन्नारा का नाम नहीं लिया है। लेकिन कॉमेडियन ने मन्नारा को उनके फीमेल कैटेगरी वाली बात पर रोस्ट किया है। मन्नारा ने फीमले कैटेगरी में खुद को विनर लिखा था जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा बायो पर शेयर किया था। ट्रोल होन के बाद मन्नारा ने इंस्टा बायो से विनर वाली चीज को हटा दिया था।
