Bigg Boss 17: Munawar Faruqui की चाल से जल भुन गई Ankita Lokhande, मन्नारा चोपड़ा की हुई ईशा से तू तू मैं मैं

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। वीडियो में देखा गया की कैसे पहली टीम की फैसले की वजह से टीम बी बुरी तरह से आहत होती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी नए और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल है, जिससे टीआरपी भी छप्परफाड़ आ रही है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। ऐसे में शो से जुड़ा एक नया जिसमें घर में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ईशा मालवीय और मन्नारा चोपड़ा आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 17 Promo

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो शुरुआत में दिखाया गया की टीम बी को टीम ए टास्क में चीटिंग करने के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। इसी के साथ ये फैसला जान विक्की जैन समेत आयेशा, ईशा और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) नॉमिनेट हो जाते हैं। इसी बात और भड़कते हुए अंकिता लोखंडे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से झगड़ते करते हुए कहती हैं कि फट्टू और कायर मुन्ना और तू बहुत घटिया इंसान है। ऐसे में मुनव्वर हस्ते हुए कहते हैं कि बहुत तड़प रहे हो।

End of Feed