Bigg Boss 17: Abhishek Kumar की हरकतों पर भड़की Isha Malviya की मां, कहा 'लीगल एक्शन बनता है'...

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है की अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय एक दूजे पर इल्जाम लगा रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां सोशल मीडिया पर भड़कते हुए अभिषेक पर लीगल एक्शन लेने की बात करती हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों हाई वोल्टज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मेकर्स सभी के एक्स को आपस में भिड़वाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। ऐसे में देखा गए की कुछ दिनों से ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) लड़ाई करते हुए एक दूजे के घरवालों पर जाते दिखे। लड़ाई के वक़्त दोनों ने एक दूसरे से जुड़े कई राज की खुलासे किये। ऐसे में अब ईशा की मां ने अभिषेक को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ बातें कही हैं।

Bigg Boss 17 News

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आई ईशा मालवीय (Isha Malviya) की मां अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की हरकतों पर कहती हैं कि ईशा को हर बार इस लड़के ने बेहरमी से चरित्र हत्या की है। मुझे भी नहीं बख्शा, ये गेम मानसिक ताकत का है इतना दुख हुआ। पता था ईशा आने वाली है बिग बॉस में तो फिर आया ही क्यों शो में? कानूनी कार्रवाई बनता है ऐसी हरकत पर और अब भी हम चुप हैं सिर्फ और सिर्फ ईशा के लिए।

End of Feed