Bigg Boss 17 Isha Malviya Claims Makers Put Mic In Bathroom: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने 3 महीने तक लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों को पसंद आए तो वहीं कुछ ने उन्हें बोर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को खत्म हुए 3 दिन होने वाले हैं, लेकिन अभी भी इसकी चर्चा जारी है। वहीं हाल ही में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने भी सलमान खान के 'बिग बॉस 17' को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। ईशा मालवीय ने दावा किया है कि मेकर्स ने बाथरूम तक में माइक लगवाए हुए थे।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने नावेद संग कोजी डांस कर खुद खड़ी की मुसीबत लोगों ने कहा विक्की करे तो गलत खुद करे तो सही
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रहकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी बिग बॉस में खुले थे। वहीं उन्होंने सलमान खान के शो के बारे में बात करते हुए कहा, "माइक को बाथरूम के अंदर भी लगाया गया था। वो माइक बाथरूम के अंदर की आवाजें रिकॉर्ड करते थे, जिससे अगर कभी कंटेस्टेंट बाथरूम में जाकर बात करें तो भी वह पता चल सके। अगर कंटेस्टेंट्स ने अपना माइक नहीं भी पहना हुआ है तो भी उनकी आवाज रिकॉर्ड होगी।" बता दें कि 'बिग बॉस 16' में देखने को मिला था कि सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विज ने बाथरूम के अंदर जाकर एक-दूजे से बात की थी, जिसके लिए उन्हें जमकर फटकार भी लगी थी।
सलमान की डांट से रोई थीं ईशा मालवीय
ईशा मालवीय (Isha Malviya) को 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रहते हुए कई बार डांट खानी पड़ी। जहां पहले वह सलमान खान से डांट खाई थीं तो वहीं बाद में उन्हें करण जौहर से भी डांट पड़ी थी। ईशा मालवीय का कहना था कि सलमान खान से डांट पड़ने के बाद वह काफी दुखी थीं और बाथरूम में जाकर रोई भी थीं।
