Bigg Boss 17 का ये कंटेस्टेंट जल्द लेने वाला है सात फेरे, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Getting Married: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का ये पॉपुलर कंटेस्टेंट जल्द ही शादी करने वाला है। ये बड़ी खुशखबरी खुद कंटेस्टेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है। ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट्स को सभी बधाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Getting Married: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके अनुराग डोभाल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अनुराग डोभाल एक यूट्यूब दुनिया के बड़े चेहरों में से एक है। इस बीच यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर फैंस संग एक गुड न्यूज शेयर की है। जल्द ही अनुराग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनुराग ने अपनी मंगेतर संग रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अनुराग की वायरल वीडियो।

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Getting Married

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ चुके अनुराग डोभाल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर ने वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी मंगेतर संग वादियों के बीच रोमांटिक डांस कर रहे हैं। अनुराग ने वीडियो शेयर के कैप्शन में लिखा है 'मिस्टर एंड मिसेज सून'। दोनों एक दूजे के साथ काफी रोमांटिक होते हुए भी नजर आए। इसी को देखते हुए फैंस समेत कई सेलेब्स अनुराग को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी फैंस अनुराग से सवाल पूछते हुए नजर आए कि वो शादी कब कर रहे हैं?

End of Feed