Bigg Boss 17: सुशांत के नाम पर वोट बटोर रही हैं अंकिता लोखंडे, सासू मां ने बाहर आते ही खोली बहूरानी की पोल

Bigg Boss 17 Vicky Jain Mother Slams Ankita Lokhande: कलर्स टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में सलमान के शो से बाहर आईं विक्की की मम्मी ने अंकिता पर तंज कसे हैं।

Bigg Boss 17 Vicky Jain Mother Slams Ankita Lokhande: कलर्स टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' में जान फूंकने के लिए मेकर्स ने सारी कोशिशें कर डाली हैं। इस सप्ताह मेकर्स शो में कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों को भी लेकर आए, जिससे 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का मजा दोगुना हो सके। 'बिग बॉस 17' में विक्की जैन को सपोर्ट करने के लिए विक्की जैन की मम्मी ने भी एंट्री की थी, लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पर जमकर चर्चा की। इतना ही नहीं, विक्की जैन की मम्मी ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर अंकिता लोखंडे पर आरोप भी लगाए।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अक्सर अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातें करते देखा जाता है। अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बहुत सी बातें भी बता चुकी हैं। लेकिन उनकी सासू मां यानी विक्की जैन की मम्मी को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ये बातें बिल्कुल पसंद नहीं आईं। उन्होंने बहूरानी पर आरोप लगाते हुए कहा, "सहानुभूती जता रही है, ऐसा लगता है अंकिता अपने लिये। सुशांत को क्या पड़ा है, वो तो चला ही गया बेचारा। वो था जब ही बटोर के ले गया, कितने अच्छे-अच्छे काम किये उसने।"

End of Feed