Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया फालतू, Munawar Faruqui को लेकर हुई लड़ाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 7, 2024, 11:18 AM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच में हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होती है। टास्क में अंकिता विक्की से ऊपर मुनव्वर को रखती है जिस वजह से दोनों की बहस होती हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड का वार पर घरवालों ने टास्क के दौरान अपनी भड़ास निकाली। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) को फालतू को टैग देती है और कहती हैं मुझे नहीं पता कि वो क्यों हर झगड़े पर पड़ता है। इस बात से विक्की हैरान रह जाते हैं। वो अंकिता से कहते हैं कि मंकू गेम शो के बाहर भी हमारा रिश्ता है जो लगता है तू भूल गई है।

End of Feed