Exclusive! Vicky Jain के Ankita Lokhande पर हाथ उठाने पर Aishwarya Sharma ने तोड़ी चुप्पी, घर से बाहर आकार बताया बिग बॉस का हाल

Aishwarya Sharma Interview : टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में बिग बॉस 17 के घर से एविक्ट हो गई है। बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार टेली टॉक से बातचीत की और घर के अंदर रहने का अपना अनुभव बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि मैं इतनी जल्दी......

Aishwarya Sharma Interview : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 इन दिनों छाया हुआ है। शो में लगातार नया हंगामा देखने को मिल रहा है, वहीं शो से बीती रात टीवी की पॉपुलर हसीना और बिग बॉस 17 ट्रॉफी की दावेदार ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) को घर से एविक्ट कर दिया गया। हाल ही में हसीना ने घर से बाहर निकलकर टेली टॉक से खास बातचीत की और अपनी बिग बॉस जर्नी को साझा किया। उन्होंने घर के अंदर के सभी राज खोले और बताया कि ईशा मालवीय को लेकर कई खुलासे किए।

टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में बिग बॉस 17 के घर से एविक्ट हो गई है। वह बीती रात रविवार को बिग बॉस 17 के घर से बाहर आ गई। बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार टेली टॉक से बातचीत की और घर के अंदर रहने का अपना अनुभव बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि मैं इतनी जल्दी बाहर आऊँगी, मुझे लगा था कि मैं ट्रॉफी लेकर ही आऊँगी। ऐश्वर्या ने कहा कि ईशा मालवीय( Isha Malviya) ने उन्हें जानबूझकर घर से निकाल है उनकी साजिश कामयाब हुई। ईशा के साथ दुश्मनी पर ऐश्वर्या ने कहा कि वह उन्हें बहुत ज्यादा इरिटेटिंग लगती हैं

नील भट्ट ( Neil Bhatt) के साथ अपने व्यवहार पर ऐश्वर्या ने कहा कि मैंने बाहर आकार देखा लोग कह रहे हैं कि मैं डोमिनेटिंग हूँ क्योंकि मैंने नील को अपनी लड़ाई से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन मैं नील को अपनी लड़ाई में साथ लेती तो लोग कहते कि मैं अकेले नहीं खेल रही , लोगों का काम है कहना मुझे अपनी लड़ाई लड़ना खुद पसंद है। विक्की जैन( Vicky Jain) के अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) पर हाथ उठाने की बात पर ऐश्वर्या ने कहा कि पति-पत्नी के झगड़े मैं समझती हूँ लेकिन हाथ उठाना ठीक नहीं है। इस सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा कि मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहती।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed