Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से कटेगा 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता !! नए वाइल्डकार्ड्स की होगी एंट्री

Salman Khan's Show Bigg Boss 17: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अब धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट्स को बाहर करने का फैसला कर लिया है।

Salman Khan's Show Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लोगों की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। इस सीजन में आए सेलेब्स का गेम लोगों को अब धीरे-धीरे पसंद आने लगा है। 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए लगभग एक महिना हो गया है और इसे कमाई की टीआरपी मिल रही है। यही वजह है कि लोगों की बेताबी खत्म ना हो इसलिए मेकर्स अब 'बिग बॉस 17' में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है लेकिन आने वाले हफ्ते 4 सदस्यों को घर से रातोंरात बाहर कर दिया जाएगा। 1 महीने के अंदर अब तक सिर्फ सोनिया बंसल और मनस्वी को ही मेकर्स ने बाहर किया है।

Bigg Boss 17's Host Salman Khan

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के निर्माताओं ने टीआरपी को बरकरार रखने के लिए इस हफ्ते चार से पांच एलिमिनेशन करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो से उन सदस्यों को बाहर किया जाएगा, जिनका घर के गेम में ज्यादा योगदान नजर नहीं आ रहा है। निर्माता नहीं चाहते कि ऐसे सदस्य घर में टिके रहें। मेकर्स टीआरपी गिरने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। हालांकि जो-जो इस हफ्ते बाहर होने वाले हैं उनका नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। सुनने में यह भी आया है कि मेकर्स नई वाइल्डकार्ड्स एंट्री भी करा सकते हैं

End of Feed