Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस में आज वीकेंड का वार एपिसोड होने वाला है। इस हफ्ते शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर को केजो सिटी में बदल दिया गया है। एक तरफ जहां कल करण ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं, कुछ सदस्यों को जमकर फटकार भी लगाई थी। आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने शो का हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में करण ने गौतम और सौंदर्या के लव अफेयर को फेक बताया है। इतना ही नहीं इस दौरान करण और गौतम के बीच बहस भी देखने को मिलती है।
BIGG BOSS 16 (credit pic : instagram)
प्रोमो में करण कहते हैं कि गौतम और सौंदर्या आपका रिलेशनशिप फेक है और इसका जिम्मेदार है गौतम। करण आगे कहते हैं कि आप घर के कौने- कौने में जाकर बोलते हो सौंदर्या फ्री स्पिरिट हैं। हालांकि गौतम कहते हैं मैंने इस शब्द का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। करण कहते हैं तुमने इस शब्द का इस्तेमाल किया रिकॉर्ड पर है। मैं इस बात को अपनी बेइज्जती की तरह लेता अगर मैं सौंदर्या की जगह होता तो। क्या करण के इस खुलासे के बाद दोनों की रिश्ते में आ जाएगी दूरियां।
करण ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते को बताया फेक
घर में सौंदर्या और गौतम अक्सर कोजी होते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने एक - दूसरे को किस किया था। इतना ही नहीं दोनों वॉशरुम में लॉक हो गए थे। दोनों की घर में अच्छी बन रही है। दोनों का रिश्ता कितना रियल है या फेक ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अक्सर फेक लव एंगल बनाते हैं। करण के खुलासे के बाद गौतम और सौंदर्या का रिश्ता क्या मोड लेता है इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
