Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले अब बेहद नजदीक है। 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बीच बिग बॉस का नया प्रोमो भी जमकर वायरल हो रहा है। सोमवार के एपिसोड का यह प्रोमो बेहद मजेदार है। इसको देखने के बाद हंस-हंस कर फैंस पागल हो रहे हैं। बिग बॉस ने घरवालों को मिड वीक एविक्शन के से खुद को बचाने के लिए एक टास्क दिया है। मिड एविक्शन टास्क के लिए बिग बॉस की ऑडियंस घर में एंट्री लेने वाली है। जिसके बाद लाइव वोटिंग के दौरान यह फैसला किया जाएगा कि कौन सा कंटेस्टेंट इस आखिरी हफ्ते में शो से बाहर हो जाएगा। ऑडियंस के सामने घरवालों को लाइव परफॉर्मेंस करना होगा।
Shalin Bhanot and Archana Gautam
जिसके साथ ही अब शालीन भनोट और अर्चना गौतम एक साथ रोमाटिंग डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन मजा तो तब आता है जब दोनों डांस के दौरान इतना भावनाओं में बह जाते हैं कि एक दूसरे पर गिर ही पड़ते हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रोमांटिक डांस के दौरान गिरे शालीन-अर्चना
ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए अर्चना गौतम और शालीन भनोट रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस के प्रोमो में डांस के दौरान वह अपना संतुलन खो देते हैं और एक दूसरे पर गिर जाते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस भी जोर-जोर से हंसने लगती है। इस बीच एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी समेत घर के बाकी सदस्य भी ऑडियंस को इम्प्रेस करने की तमाम कोशिशों में लग जाते हैं।
कौन होगा घर से बेघर?
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते निमृत कौर आहलूवालिया घर से बेघर होने वाली हैं। इस मिड वीक एविक्शन टास्क में निमृत को लाइव ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने वाले हैं। जिसके साथ ही बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट होने वाले हैं।
