सुलझ गया अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन का झगड़ा, साजिद खान ने दोनों के झगड़े पर किया रिएक्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2023, 01:52 PM IST

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टैन (Mc Stan) अपने झगड़े को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में साजिद खान प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान साजिद खान ने मीडिया से बात करते हुए स्टैन और अब्दू के झगड़े पर रिएक्ट किया है।

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट और फिल्म मेकर साजिद खान (Sajid Khan) हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ नजर आए। तीनों के बीच इस दौरान जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दी। बिग बॉस के ये तीनों कंटेस्टेंट्स अपने कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले। तीनों ने साथ में कई पोज दिए। अंकित गुप्ता चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे है। इस दौरान साजिद खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के झगड़े पर रिएक्शन दिया। साजिद ने कहा कि दोस्तों के बीच लड़ाई होना आम बात है। एक बार जब अब्दू वापस आएंगा तो हम सब साथ में डिनर करेंगे।

sajid khan

Sajid Khan React on abdu and Mc Stan Fight (Credit pic: instagram)

दोनों के झगड़े पर साजिद ने कहा है कि मुझे लगता है कि वो दोनो ही यंग है। स्टैन की उम्र 23 साल और अब्दू सिर्फ 19 साल का है। दोस्तों के बीच झगड़ा होना सामान्य बात है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

End of Feed