Bigg Boss 16: टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) का बिग बॉस में सफर अब समाप्त हो गया है। बिग बॉस मिड वीक एविक्शन टास्क में निमृत कौर आहलूवालिया शो से बाहर हो गई हैं। लाइव वोटिंग के दौरान टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं। इस मिड-वीक एविक्शन के लिए बिग बॉस के घर में मुंबई और पुणें से दर्शकों ने एंट्री ली। इस बीच घरवालों को अपनी परफॉर्मेंस से ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इम्प्रेस करना था। प्रियंका चौधरी से लेकर शिव ठाकरे तक हर कोई कंटेस्टेंट दर्शकों को अपने बिग बॉस के सफर के बारे में बता रहा था। इस बीच कुल तीन राउंड हुए जिसके आखिर में निमृत को ही दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद निमृत ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
nimrit kaur ahluwalia evicted from bigg boss
‘मैं एलिमिनेशन से खुश नहीं हूं’
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद निमृत ने हमारे सहयोगी ई टाइम्स को बताया, ‘ये मेरे लिए काफी हैरान करने वाला था, मुझे लगता है घर में मौजूद दो कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और शालीन भनोट को मुझसे पहले बाहर आना चाहिए था। अगर मैं आम वोटिंग के जरिए एलिमिनेट होती तो मुझे दुख नहीं होता क्योंकि उसमें देशभर के लोग वोट करते हैं। हालांकि मिड वीक एविक्शन टास्क में केवल एक जगह के लोग ही शामिल हुए थे, जिनके पहले से ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट थे। यही वजह है कि मुझे यह एलिमिनेशन अनफेयर लग रहा है।’
निमृत कौर आहलूवालिया ने आगे कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि मैं वहां होना डिजर्व करती हूं क्योंकि घर में शालीन और अर्चना जैसे लोग मौजूद हैं जो इस रियलिटी शो में भी रियल नहीं रहते हैं।’
फैंस ने जताई खुशी
हालांकि दूसरी ओर निमृत के एविक्शन से फैंस काफी खुश हैं। बिग बॉस के दर्शकों का मानना है कि निमृत को काफी पहले ही शो से बाहर हो जाना चाहिए था, क्योंकि वह केवल कप्तानी के समय ही कुछ करती या अपनी बात रखती नजर आई हैं। फैंस का मानना है कि अगर निमृत कलर्स का चेहरा न होती तो अभी तक शो से बाहर हो चुकी होतीं।
