Ankit Gupta के बर्थडे पर Priyanka Chahar Choudhary का दिखा हॉट अंदाज, बिकिनी में आईं नजर

Priyanka Chahar Choudhary's Bold Look: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने कथित बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए बेहद हॉट फोटो शेयर की है। इन पिक्स में प्रियंका चाहर चौधरी को ग्रीन कलर की हॉट बिकिनी में देखा जा सकता है। अंकिता का लुक काफी वायरल हो रहा है।

Priyanka Chahar Choudhary's Bold Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक बार फिर चर्चा में हैं। आखिरी बार प्रियंका चाहर चौधरी को अपने कथित बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में देखा गया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया था। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के बीच अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन से कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में उन्हें पूल में मस्ती करते हुए बिकिनी में देखा जा सकता है।

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta

प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। फोटो में उन्हें अंकित गुप्ता के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अंकित और प्रियंका दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।'

End of Feed