बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) खत्म हो चुका है। इस सीजन के विनर एमसी स्टैन (Mc Stan) बने हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार शिव ठाकरे (Shiv Thakare) या प्रियंका चाहर चौधरी में से किसी को ट्रॉफी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अभी चर्चा में बने हुए हैं। फैंस जानना चाहता है कि उनके चहेते कंटेस्टेंट्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या है। शिव ठाकरे को जनता का भरपूर प्यार मिला है। शिव ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की हैं। शिव ने कहा कि बिग बॉस के बाद मेरे पास कई सारा काम आया है। मैं इस बात से बेहद खुश हूं। उन्होंने आगे- कहा कि मैं अपनी स्किल्स पर काम करूंगा ताकि लोग मुझे कहेंगे कि शिव ठाकरे आप इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
shiv thakare (credit pic: instagram)
शिव ने कहा कि मैं रियलिटी शोज और फिल्मों के बीच में बैलेंस बनाकर चलूंगा। बिग बॉस से पहले मेरे पास काम नहीं था। लेकिन आज है और मैं इस बात से बेहद खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया ने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। फैंस सिर्फ मेरा साथ फोटो नहीं लेते हैं। बल्कि अपना परिवार का हिस्सा मानते हैं। वो मुझे दिल से जब दादा कहते हैं तो अच्छा लगता है। मैं बप्पा का शुक्रिया कहना चाहूंगा जिनकी वजह से मुझे लोगों का इतना प्यार मिला।
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे शिव ठाकरे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने भी शो में शालीन के बाद शिव का नाम लिया था। फैंस शिव को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा शिव निमृत के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगे। पिछले दिनों शिव का अर्चना गौतम के साथ डांस वीडियो वायरल हुआ था। दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश थे।
