Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। घर में छोटी- छोटी बातों को लेकर सदस्यों के बीच बहस हो जाती है। घर में सबसे ज्यादा अर्चना गौतम के झगड़े होते हैं। वीकेंड पर सलमान खान के समझाने के बावजूद अर्चना नहीं समझी। घर में राशन टास्क के दौरान शिव और अर्चना के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ है। टास्क के दौरान शिव ठाकरे ने अर्चना की नीयत और सोच पर सवाल उठा दिया। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोम वीडियो में घर के सभी सदस्य गार्डन एरिया में बैठे हुए नजर आते हैं।
archana gautam and shiv thakare (credit pic: instagram)
गार्डन एरिया में बिग बॉस बताते हैं कि उस सदस्य को राशन खरीदने का मौका मिलेगा जो सबसे पहले रेड लाइन तक पहुंचेगा। हर कंटेस्टेंट को अपने लिए खरीदना होगा। लेकिन सौंदर्या अपनी दोस्त अर्चना गौतम के लिए खरीदती है। जिसे देखने के बाद बिग बॉस बोल देते हैं। इस पर अर्चना कहती हैं बिग बॉस आप क्यों मना कर रहे हैं। शिव भी तो एक्सचेंज करेगा।
शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच हुआ झगड़ा
शिव भी जवाब देते हुए कहते हैं कि तू अपना काम कर, मैं अपना काम करूंगा। मेरे काम में उंगली मत कर। दोनों एक- दूसरे को जवाब देते हुए दिखाई देते हैं। शिव यही नहीं रुकते हैं वो आगे कहते हैं कि तेरी नीयत और तेरी सोच इतनी गंदी है न... ये पानी दिख रहा है ना... इससे भी ज्यादा तेरी गंदी सोच है। शिव ठाकरे अर्चना को गंदी सोच की पापी गुड़िया भी कहते हैं।
घर में अर्चना गौतम का हर कंटेस्टेंट से पंगा होता रहता है। ये लड़ाई क्या बवाल लेकर आती है, इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं।
