Bharti Singh सर्जरी के लिए 3 दिन से हैं अस्पताल में भर्ती, घर पर मां के लिए रो रहा है गोला

Bharti Singh Hospitalised: कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है की वह अस्पताल में अपने सर्जरी के लिए भर्ती हैं। साथ ही इस समय उनकी जिंदगी कैसे उथल पुथल हो रखी है, जानिए क्या है यह पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Bharti Singh Hospitalised: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स से हंसा-हंसा कर लोगों के पेट में दर्द कर देती हैं। वह अपने वलॉग्स से सभी को अपनी जिंदगी को लेकर अपडेट करती रहती हैं। सिर्फ यही नहीं उनके साथ-साथ बेटे गोले की फैन फालोइंग भी बढ़ती जा रही है और होगी भी क्यूँ नहीं वह इतना क्यूट जो है। अब हाल ही में सभी को मुस्कुराहट देने वाली भारती सिंह आज खुद दुख में है, वह अस्पताल में भर्ती हैं अपनी सर्जरी के लिए। वह काफी समय से दर्द से तड़प रही है, लेकिन घर में बेटा गोला अकेला है। जानिए यह पूरा मामला क्या है टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bharti Singh Hospitalised

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने वलॉग्स में बताया की वह पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं थी, लेकिन जब कुछ टेस्ट हुए तो पता चला उनके गॉल ब्लेडर में पथरी है। ऐसे में वह काफी परेशान है और अगर कुछ भी खाना या पी रही हैं तो उलटी हो जाती है। इसी कारण हर्ष उनके पति अस्पताल में साथ है लेकिन बेटा गोला घर में है। भारती को बेटे के बगैर रहना काफी मुश्किल हो रहा है, जिससे वह और परेशान है।

End of Feed